कोंच: कोंच में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार
Konch, Gaya | Jun 30, 2026 कोंच पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंच थाना क्षेत्र के परसावां गांव से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और मंगलवार सुबह जेल भेजा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोंच क्षेत्र में खनन माफिया चोरी-छिपे अवैध बालू का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद कोंच थाना पुलिस ने कार्रवाई की।