चौरा में बाढ़ की तबाही! कई आशियाने जमींदोज, खुले आसमान के नीचे परिवार
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौरा में मंदाकिनी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 50 घर गिर गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई परिवार बेघर होकर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत और सर्वे की जरूरत है। ग्राम प्रधान ने भी प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की मांग की है।
ग्रामीणों की मांग—उसे पर फंसे लोगों तक राहत टीम पहुंचे पीड़ित परिवारों को भोजन, पानी, सुरक्षित आश्रय व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
📢 सवाल यही है—बाढ़ में घर गंवा चुके परिवारों तक राहत कब पहुंचेगी?
#चित्रकूट #चौरा #पहाड़ी #मंदाकिनी #बाढ़ #Flood #Chitrakoot #FloodRelief
Karwi, Chitrakoot | Aug 30, 2026