हज़ारीबाग: सीएम हेमंत सोरेन ने 7 जिलों की 13.94 लाख महिलाओं के खाते में रुपए किए हस्तांतरित, हजारीबाग से फूंका चुनावी बिगुल
सीएम हेमंत सोरेन ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सौगात दी है.पंजीकृत महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए. इसके साथ ही हजारीबाग से मुख्यमंत्री ने चुनावी बिगुल भी फूंक दिया.सीएम ने 7 जिलों के 1394082 महिलाओं के खाते में रुपया हस्तांतरित किया ।