वारासिवनी: फॉरेक्स ट्रेडिंग मामले में घिरे राजा अली का पलटवार, बोले- आरोप निराधार, निष्पक्ष जांच से सच आएगा सामने
फॉरेक्स ट्रेडिंग मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस नेता रिजवान उर्फ राजा अली ने मीडिया के सामने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेषवश उन्हें बदनाम किया जा रहा है। राजा अली ने किसी से निवेश के नाम पर राशि लेने से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है