बौंसी: कुडरो मोड़ के पास पुलिस ने अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
Bausi, Banka | May 8, 2025 कुडरो मोड़ समीप से पुलिस ने एक अवैध बालू लद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने गुरूवार करीब 12 बजे बताया कि बौसी थाना की गश्ती गाड़ी को गुप्त सूचना मिली कि सिकंदरपुर नदी से अवैध बालू को चोरी कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को कुडरो मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दाैरान चालक फरार हो गया।