सहारनपुर: चिलकाना थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना चिलकाना पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को जनपद मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। 23 मई 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ थाना चिलकाना पुलिस को तहरीर दी थी।