मुंडावर: मुंडावर के निजी भवन में यादव विकास समिति की बैठक हुई आयोजित, यादव समाज में फैली कुरूतियों को बंद करने पर चर्चा की
Mandawar, Alwar | Sep 29, 2024 मुंडावर विधानसभा यादव विकास समिति की बैठक का रविवार को मुंडावर में 2 बजे आयोजन किया गया। यादव समाज अध्यक्ष घमण्डी राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज में फैली कुरूतियो पर चर्चा की गई। जिसमें बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने विरोध करते हुए मृत्यु भोज को खत्म करने पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में सभी वक्ताओं ने इसे बंद किए जाने पर सहमति बनाई।