मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या.परिजनों ने दोस्तों पर जताया शक, पैसों के बंटवारे का था विवाद
Meerut, Meerut | Jan 24, 2024 थाना टीपी नगर क्षेत्र में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का शक जताया है। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों के साथ पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसके चलते ही दोस्तों ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।