मेरठ: सीसीएसयू परिसर में एक्टिवा पर सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज जा रहे असिस्टेंट प्रोफेसर पर लाठी डंडों से हमला
Meerut, Meerut | Jan 24, 2024 मेरठ की सीसीएसयू परिसर में केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र के पास एक्टिवा पर सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज जा रहे असिस्टेंट प्रोफेसर संतोष प्रसाद सिंह पर कुछ छात्रों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडे से सिर पर जोरदार प्रहार किया। इससे उनका हेलमेट भी टूट गया।शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले, पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त नही हुई है।