मेरठ: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर फर्राटे भर रहा ट्रक एकाएक आग के गोले में हुआ तब्दील ड्राइवर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई
Meerut, Meerut | Jan 24, 2024 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर फर्राटे भर रहा ट्रक एकाएक आग के गोले में तब्दील हो गया। घटना के चलते हाईवे पर हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। जानकारी के बाद पहुंची हाईवे अथॉरिटी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।