जांजगीर: जांजगीर-चांपा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कर्रा नाला जलाशय का बांध हुआ क्षतिग्रस्त
जांजगीर-चांपा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अकलतरा विकासखंड के ग्राम कोटमीसोनार स्थित कर्रा नाला जलाशय का बांध क्षतिग्रस्त होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। गेट के पास दरार आने के बाद पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।