भिवानी: देवी लाल सदन में लोकसभा चुनाव के लिए जजपा ने भिवानी में किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
श्रम एवं रोजगार मंत्री अनुप धानक ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए जननायक जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर संगठन मजबूती पर पूरा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जजपा की चाबी प्रदेश में विकास के दरवाजे खोलने का काम कर रही है और आगे भी जनता के सहयोग से जजपा जनहित में निरंतर कार्य करे।