भिवानी: शहर के मेला ग्राउंड में 11 फरवरी को होने जा रहे ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।
कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंडाल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुरक्षा का भी पूरी तरह से ख्याल रखा गया है। भीड़ को नियंत्रित एवं अनुशासन में रखने के लिए 50 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे शहर को भगवा रंग में रंगा गया है। शनिवार को ब्रह्मोत्सव समारोह के आयोजन सुनील शर्मा व उसके सहयोगियों ने समारोह स्थल पर जायजा लिया।