भिवानी: किसानों के दिल्ली कूच आह्वान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला आईपीएस ने बताया कि क्षेत्र में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी, पुलिस पूरी तरह से तैयार है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बनाई गई कंपनियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों को अपने–अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।