गुलाना: ग्राम मंगलाज में 30 वर्षीय विक्रम मालवीय ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
सलसलाई पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंगलाज में रविवार को दोपहर 12 बजे एक 30 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान विक्रम पिता संतोष मालवीय निवासी मंगलाज के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।