गढ़वा: भवनाथपुर में बाइक की टक्कर से दो घायल, एक सदर अस्पताल रेफर
Garhwa, Garhwa | Aug 22, 2026 गढ़वा भवनाथपुर-टाऊनशिप मुख्य मार्ग पर देवी धाम के समीप शुक्रवार रात बाइक की चपेट में आने से बाइक चालक समेत एक पैदल राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के चौखड़ी निवासी दीपक कुमार गुप्ता और अरसली उत्तरी निवासी सीता बियार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार बाइक से भवनाथपुर से अपने घर कांडी लौट रहे थे। इसी दौरान देवी