करनाल: गाँव डबरी वासी व्यक्ति से गाड़ियां बेचने के नाम पर ठगी; बैंक मैनेजर बनकर किया फोन, ₹8 लाख की हुई ठगी
Karnal, Karnal | Jan 24, 2024 महंगी गाड़िया बेचने के नाम पर डबरी गांव के व्यक्ति के साथ 8 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी साइबर ठग ने इनोवा स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियाँ बेचने की बात कर ₹8 लाख अपने खाते में डलवा लिए। जब पीड़ित को इस ठगी का एहसास हुआ तब पुलिस को शिकायत दी और पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई।