पटना ग्रामीण: पटना में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा, उत्तर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगी है
VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश के सरकार पर हमला बोलते हुए रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे कहा कि उत्तर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है और वहां पर विपक्ष के नेता को हाउस अरेस्ट किया जाता है। वहीं मौके पर भाजपा विधायक राजू सिंह को हत्या के मामले में हुए 4 साल की सजा को लेकर कहा कि उन्हें 4 साल नहीं बल्कि 14 साल की सजा होनी चाहिए थी।