बिरसिंहपुर: प्यास से बेहाल ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, पंचायत ने भेजा एक टैंकर पानी, लोग आक्रोशित
मझगवां - सरकारी वादे जब प्यास बुझाने में नाकाम रहे, तो मझगवां के ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह के हस्तक्षेप और मौखिक आदेश के बाद भी पंचायत प्रशासन की संवेदनहीनता बरकरार है। गोडान टोला और लौटनी कोलन की लगभग 150 घरों की आबादी के लिए जिम्मेदारों ने महज एक टैंकर पानी भेजकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है। ग्रामीणों ने प्रशासन