हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने कई जगहों पर दबिश देकर 11,000 लीटर से अधिक लाहन को किया नष्ट, 16 कच्ची भट्टियां तोड़ी
हनुमानगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत 11000 लीटर से अधिक लाहन को नष्ट किया है, और 16 कच्ची भट्टियों को ध्वस्त किया है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त के निर्देश पर की गई है। आबकारी विभाग की टीम ने टाउन थाना क्षेत्र के गंगागढ़ गंगाघाट देबूघाट और श्रीनगर सहित कई जगहों पर एक साथ दबिश दी।