भोपाल में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने मध्यप्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग में समीक्षा बैठक की। गुरुवार शाम करीब 4 बजे इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अवर सचिव सुनील कुमार सिंह ने की। अवर सचिव सुनील कुमार सिंह ने मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की।