सहारनपुर: थाना गागलहेडी ने चोरी के आरोपी को धर दबोचा, ₹6,450 बरामद की कार्रवाई
थाना गागलहेडी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना गागलहेडी पुलिस ने एक शातिर चोर/अभियुक्त रहमान को कैलाशपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से गुरूवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है।