गुना नगर: गुना में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस ने निकाला शहर में फ्लैग मार्च, शांति सुरक्षा व्यवस्था का दिया संदेश
गुना में आगामी त्यौहारों को लेकर कोतवाली थाने से शहर के प्रमुख मार्गो संवेदनशील इलाकों में 21 22 जून देर रात पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन ने बताया, विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। आम जन को सुरक्षा का संदेश दिया, आगामी त्यौहार भाईचारा सौहार्द से मनाने का संदेश दिया।