सिसई: सैंदा में नदी का तटबंध तोड़कर खेत में आया पानी, किसान ने की मुआवजे की मांग।
Sisai, Gumla | Aug 2, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सैंदा गांव स्थित कारो नदी में चेकडेम बनाया गया था। अत्यधिक बारिश होने के कारण नदी में पानी भर गया और नदी तटबंध तोड़कर खेतों में आ गई। सैंदा के किसान उमेश उरांव ने शुक्रवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि नदी का पानी उसके खेतों और तालाबों में आ गया। नदी का बहाव इतना तेज था कि खेत और तालाब के मेढ़ को तोड़ते हुए आगे निकल गया।