गाजियाबाद: लोनी में मेडिकल स्टोर कर्मी की गोली मारकर हत्या
➡️ चिरोड़ी बाजार में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने 22 वर्षीय सोनू पर फायरिंग कर दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
➡️ घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बंथला-चिरोड़ी रोड जाम कर विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
➡️ पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी बागपत की ओर फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।
➡️ एसीपी लोनी रामकिशन ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया।
Baraut, Bagpat | Oct 23, 2026