देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से चम्पावत साइंस सिटी के शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअली किया प्रतिभाग
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून से चम्पावत साइंस सिटी के भूमिपूजन एवं शिलान्यास के साथ ही चंपावत में नशा मुक्ति केन्द्र के शुभारम्भ कार्यक्रम में वर्चुअली प्रतिभाग किया। चंपावत के गौड़ी रोड अंतर्गत 98 नाली में साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। करीब ₹40 करोड़ की धनराशि से साइंस सेंटर बनाया जाएगा।