720 आंखों के इलाज से लौटे उजले सबेरे
बस्तर में अंधत्व निवारण अभियान को नई गति मिल रही है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 720 मोतियाबिंद मरीजों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
साथ ही बच्चों की दृष्टि को बेहतर बनाने के लिए विशेष नेत्र परीक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है। 👧👦
✨ बुजुर्गों के लिए मोतियाबिंद उपचार
👓 स्कूली बच्चों की आंखों की जांच
💊 आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श
🏥 दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष नेत्र जांच शिविर
❤️ 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा
7 सितंबर को बस्तर में आयोजित जन-अभियान के जरिए नागरिकों को मरणोपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया।
आइए, नेत्रदान का संकल्प लेकर किसी दृष्टिहीन के जीवन में रोशनी की नई किरण बनें। ❤️
📍 बस्तर, छत्तीसगढ़
#अंधत्वनिवारण #नेत्रदान