अनूपपुर: राजाराम पटेल बने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष, अनूपपुर में हुआ भव्य स्वागत
जिले के धिरौल ग्राम निवासी राजाराम पटेल को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल के महाकौशल प्रांत का प्रांत उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के निर्देश पर प्रांत पदाधिकारियों द्वारा की गई। राजाराम पटेल लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं ।