बसना: सिंघोड़ा में संत रविदास जयंती कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शोभा यात्रा में हुए शामिल
सिंघाड़ा में आज संत रविदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन समाज जनों के द्वारा किया गया था , तथा ग्राम वासियों के द्वारा शोभायात्रा निकालकर भ्रमण किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जन महिलाओं एवं पुरुषों ने शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को संपन्न कराया , इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था ।