धनघटा: पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने शिवबखरी अस्पताल को चालू कराने की मांग करते हुए एसडीएम को दिया अल्टीमेटम
धनघटा, संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने पौली ब्लॉक स्थित शिवबखरी अस्पताल को संचालित कराने की मांग को लेकर धनघटा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपते हुए 19 जून तक का अल्टीमेटम दिया है।पूर्व विधायक ने कहा कि शिवबखरी अस्पताल लंबे समय से अपेक्षित सुविधाओं और संचालन के अभाव में क्षेत्रीय जनता को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे