चंदौसी: चंदौसी में पिंक चौकी पर पति-पत्नी के विवाद का निस्तारण करने के लिए सुलह समझौता कार्यक्रम आयोजित किया गया
जनपद संभल में पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की बैठक चंदौसी के गौशाला रोड स्थित पिंक चौकी में आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में हुई इस बैठक में प्रभारी डॉ. रुकम पाल सिंह और काउंसलरों ने पति-पत्नी के विवादों को सुलह के जरिए सुलझाने का प्रयास किया। कुल 25 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें 6 का निस्तारण और 4 परिवारों का समझौता हु