हनुमानगढ़: जिले के नोहर में नाकाबंदी के दौरान वन विभाग की टीम ने 400 क्विंटल अवैध लकड़ी से भरी तीन पिकअप गाड़ियों को किया ज़ब्त
हनुमानगढ़ जिले के नोहर में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप गाड़ियों को जप्त किया है। इस दौरान करीब 400 क्विंटल प्रतिबंधित लकड़ी बरामद की गई। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। जांच के दौरान तीनों वाहनों में बिना ट्रांजिट परमिट के प्रतिबंधित प्रजाति की लड़कियां भरी मिली।