मंझनपुर: बुजुर्ग महिला ने मंझनपुर में विवादित जमीन पर जेसीबी मशीन लगाकर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसपी से की शिकायत
मंझनपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रविवार की शाम शिकायत करने के लिए मूरतगंज इलाके की रहने वाली बुजुर्ग महिला भाग्यवती पहुंची थी।उन्होंने शिकायती पत्र देकर बताया कि जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है और इसके स्टेआर्डर है।बावजूद इसके विपिन साहू पर आरोप लगाया कि कब्जा कर रहा है। उन्होंने उस वक्त का वीडियो फोटो और स्टे ऑर्डर भी दिया है।कार्रवाई की मांग की है।