फतुहा: फतुहा पुलिस ने फोरलेन से 250 बोरा नकली सीमेंट लदा एक ट्रक को किया जब्त,चालक को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 20, 2026 फतुहा पुलिस ने फोरलेन से 250 बोरा नकली सीमेंट लदा एक ट्रक को जब्त करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। ट्रक चालक समस्तीपुर का गुलशन कुमार है। ड्राइवर की निशानदेही पर जेठुली फोरलेन के पास स्थित नकली सीमेंट कंपनी में पुलिस ने छापा मारा तो देखा कि पुरानी जमे हुए सीमेंट को पीसकर ब्रांडेड कंपनी के बोरा में पैक किया जाता है। मौके से सभी धंधेबाज फरार हो गया है।