अशोकनगर के कचनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरखेड़ा फतेहपुर के पास एक युवक पुलिस को 5 लीटर हाथ भट्टी से बनी हुई शराब के साथ मिला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी इसी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।