बनखेड़ी: धडाव पड़ाव में डीएलएफ लाइन की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
बनखेड़ी। जंगल पट्टी क्षेत्र के ग्राम धडाव पड़ाव में घरेलू प्रकाश लाइन (डीएलएफ) की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। गांव की दर्जनों महिलाओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बनखेड़ी विद्युत विभाग पहुंचकर सहायक अभियंता (एई) को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र डीएलएफ लाइन उपलब्ध कराने की माँग की गई है।