मेदिनीनगर (डालटनगंज): विनीत तिवारी हत्याकांड की समीक्षा, आईजी अभियान ने पलामू पुलिस को कई बिंदुओं पर दिए निर्देश
पलामू जिला के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड की आईजी अभियान सह पलामू के जोनल आईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने समीक्षा की है। इस दौरान पलामू के डीआईजी किशोर कौशल, पलामू एसपी कपिल चौधरी मौजूद रहे।पलामू एसपी कार्यालय में आयोजित इस समीक्षा में आईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने पलामू पुलिस के अधिकारियों को विनीत तिवारी हत्याकांड के मामले में कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया है।