ऋषिकेश: हरिद्वार रोड स्थित नीरज क्लिनिक में राज्य और केंद्र की टीम ने किया छापा, लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की
हरिद्वार रोड स्थित नीरज क्लिनिक पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने छापा मारा। जिसमे भारी मात्रा में मिली दवाओ को सील कर दिया गया है। चार दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं। इसके अलावा लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी की है।