ऋषिकेश: मलकुंठी इलाके में नदी किनारे से युवक हुआ गायब, सामान मिला, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत मालकुंठी इलाके में एक देहरादून निवासी युवक गंगा में बहने की आशंका के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। युवक नजदीक ही कैंप में अकेले रुका था। बाहर जाने का बहाना बनाकर लौटा नहीं तो कैंप गर्मियों ने खोजबीन की तो नदी किनारे सामान मिला। युवक नहीं मिला। लापता युवक का नाम संदीप नवानी है।