बालोद: लाटाबोड़ के खेत की फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर 15 लाख में जमीन का सौदा करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
Balod, Balod | Jun 29, 2026 फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर दूसरे की कृषि भूमि को 15 लाख रुपए में बेचने का सौदा करने वाले दो फरार आरोपियों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 7 हजार रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।