फारबिसगंज: हवाई फील्ड के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने एक किशोरी को मारी टक्कर, किशोरी घायल इलाज जारी
फारबिसगंज हवाई फील्ड के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने कोचिंग से पढ़कर आ रही एक किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में किशोरी का इलाज किया जा रहा है. वही किशोरी रजनी कुमारी बताई जा रही है.