नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित एक शासकीय मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 10 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।जानकारी के अनुसार कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ लिपिक महेंद्र जैन अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। रविवार सुबह करीब 10 बजे जब वे वापस लौटे तो मकान के पीछे का गेट टूटा हुआ मिला ।