हिलसा: अगुनूबिगहा प्राथमिक विद्यालय: जर्जर भवन की छत गिरने से दो कमरों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को हो रही परेशानी
Hilsa, Nalanda | May 12, 2026 अगुनूबिगहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में संसाधनों की कमी के बीच बच्चों की पढ़ाई किसी तरह संचालित की जा रही है। विद्यालय के नए भवन के मात्र दो कमरों में प्रथम वर्ग से लेकर पांचवीं कक्षा तक की पठन-पाठन व्यवस्था चल रही है। विद्यालय में कुल 69 बच्चे नामांकित हैं, जबकि यहां पांच शिक्षकों का पद स्थापित है। विद्यालय में केवल दो कमरे होने के कारण सभी कक्षाओं का