खुरई: समर्थन मूल्य की तारीखें बढ़ने से डिफ़ॉल्टर हुए किसान, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Apr 6, 2026 मप्र में समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी की तारीखें लगातार बढ़ते जाने से प्रदेश भर के किसान डिफाल्टर हो गए जिससे नाराज किसानों ने जल्दी खरीदी करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सोमवार दोपहर 3 बजे नायब तहसीलदार को सौंपा, सरकार को चेतावनी दी है कि यदि किसानों को परेशान किया तो आगे परिणाम अच्छे नहीं होंगे,पराली और ओलावृष्टि का उल्लेख भी ज्ञापन में है।