टीकमगढ़: टीकमगढ़ में बदला मौसम: गर्मी से राहत, 11 दिन बाद पारा 44 डिग्री से नीचे, बारिश की संभावना
टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम मे महत्वपूर्ण बदलाव आया है इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है 11दिनों के बाद पहली बार दोपहर 12बजे पारा 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया गुरुवार देर रात तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई शुक्रवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं मौसम विभाग ने शाम 6 बजे एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई