तिर्वा: प्रेम प्रसंग में नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, तिर्वा पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद
Tirwa, Kannauj | Jun 19, 2026 कन्नौज। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तिर्वा क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की शिकायत पुलिस से की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।