सोनकच्छ: सांवेर बाईपास पर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में घुसी कार, टला बड़ा हादसा
Sonkatch, Dewas | Mar 23, 2026 सोनकच्छ के सांवेर बायपास पर ओवरटेक करने के चक्कर में एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक तेज गति से आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। पुलिस मामले की जाँच में जुटी