चांदपुर: चांदपुर में विधायक ने मतदाता सूची में डुप्लीकेट वोटर और गंगा पर तटबंध बनाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
मंगलवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर विधानसभा के विधायक व पूर्व राज्य मंत्री स्वामी ओमवेश ने चांदपुर क्षेत्र में मतदाता सूची में डुप्लीकेट वोटर के होने की गड़बड़ी व चांदपुर क्षेत्र में गंगा पर तटबंध बनाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम चांदपुर को सौंपा।