मेरठ: कंकरखेड़ा में ATM लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में लगी गोली
Meerut, Meerut | Sep 6, 2026 मेरठ में एटीएम केबिन में हथियारों के बल पर 30 हजार रुपये लूटने वाले तीन आरोपियों को कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार तड़के मेरठ-शामली रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।