रामगंजमण्डी: देशव्यापी हड़ताल का असर, रामगंजमंडी में सभी मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट उतरे
रामगंजमंडी में ऑनलाइन दवा बिक्री, ई-फार्मेसी और गलत तरीके से दवाइयां बदलने के विरोध में दवाइयों का बाजार पूरी तरह ठप है। ऑल इंडिया केमिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित इस देशव्यापी हड़ताल के कारण शहर और आस-पास के इलाकों में सुबह से ही सभी मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद हैं। दवा दुकानें नहीं खुलने से सुबह से ही मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए भारी